Home हरे कृष्ण ! जय श्री कृष्ण

हरे कृष्ण ! जय श्री कृष्ण

नमस्ते वासुदेवाय सर्वभूतक्षयाय च।
हृषीकेश नमस्तुभ्यं प्रपन्नं पाहि मां प्रभो॥

हे प्रभो ! आप ही वासुदेव, आप ही समस्त जीवों के आश्रय हैं तथा आप ही बुद्धि और मन के अधिष्ठात्र देवता हृषीकेश हैं। मैं आपको बार बार नमस्कार करता हूँ। प्रभु ! आप मुझ शरणागत की रक्षा कीजिये।

शृण्वन् गृणन् संस्मरयंश्च चिन्तयन् नामानि रूपाणि च मंगलानि ते।
क्रियासु यस्त्वच्चरणारविंदयोराविष्टचेताः न भवाय कल्पते ॥

जो पुरुष आपके मंगलमय नामों और रूपों का श्रवण, कीर्तन, स्मरण और ध्यान करता है और आपके चरणकमलों में ही अपना चित्त लगाए रखता है – उसे पुन: जन्म मृत्यु रूप संसार चक्र में नहीं आना पड़ता।

Author: मनीष

Comments are disabled.