शिव शम्भु भाग ६ शिवलिंग पर अर्पित नैवेद्य
क्या शिवलिंग पर अर्पित नैवेद्य को ग्रहण किया जा सकता है ?
यह भ्रम भी समाज में विद्यमान है कुछ महापुरुष शिवालय तो जाते हैं परन्तु अनभिज्ञता के कारण शिवालय से प्राप्त प्रसाद ग्रहण नहीं करते ।
आइए जानते हैं, शिव महापुराण में इस विषय में क्या कहा गया है?
सृष्टारोડपि प्रजानां प्रबल भवभयाद यं नमस्यन्ति देवा
यश्चित्ते सम्प्रविष्टोડप्यव हितमनसां ध्यान मुक्तात्मना च।
लोकनामादिदेवा: स जयतु भगवाछ्रीं महाकाल नामा
विभ्राण: सोम लेखा महिवलययुतं व्यक्त लिंग कपालम ll
प्रजा की सृष्टि करने वाले प्रजापति देव भी प्रबल संसार भय से मुक्त होने के लिए जिन्हे नमस्कार करते हैं, जो सावधान चित्तवाले ध्यान परायण महात्माओं के हृदयमंदिर में सुखपूर्वक विद्यमान होते हैं और चन्द्रमा की कला, सर्पों के कंगन तथा व्यक्त चिन्ह वाले कपाल को धारण करते हैं, सम्प्पोर्ण लोगों के आदि देव उन भगवान् महाकाल की जय हो।
llॐ नमः शिवायll
llॐ नमो भगवते वासुदेवाय:l